शामली में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Ads

शामली में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 08:46 AM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 08:46 AM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) शामली जिले के झिंझाना पुलिस थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल राजमार्ग पर अगदीपुर गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार को हुआ। हादसे में मारे गए किसान की पहचान अंकित (22) के रूप में हुई।

झिंझाना के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र कसाना ने पत्रकारों को बताया कि घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब पीड़ित अपने खेतों में काम करने जा रहे थे।

एसएचओ ने बताया कि अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि