सहारनपुर(उप्र) 26अगस्त (भाषा) उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देवबंद पुलिस और सहारनपुर पुलिस ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की मंशा से धार्मिक स्थलों पर अण्डे एवं पत्थर फेकने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि इनके पास से पुलिस को 17 अण्डे, एक गुलेल, एक कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है ।
देहात पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पिछले कुछ दिनों से थाना देवबंद पुलिस को सूचना मिली थी, कि धार्मिक स्थलों के आसपास अण्डे और पत्थर फेककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
राय ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम तल्हेड़ी चुगी फ्लाईओवर पर धार्मिक स्थलों के पास अण्डे और पत्थर फेंकने वाले चार अभियुक्तों – अहमद ,शहबान, सादिक और अफजल को गिरफ्तार किया गया है ।
उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस को 17 अण्डे, एक गुलेल, एक कार और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।
राय ने बताया कि बदमाशों से की गई पुछताछ में उन्होंने बताया, ‘‘हम सब मिलकर गुलेल से हिन्दू बस्तियों के उपर अण्डे और पत्थर फेकते है ।’’
उनका कहना था कि अण्डे तो हम लोग कार में लेकर चलते है तथा सड़क से पत्थर उठाकर उन्हें गुलेल के माध्यम से दूर तक फेकते है ।
भाषा सं जफर रंजन
रंजन