मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दीपावली की शाम हाईवे थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की पत्नी के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने उसके पति एवं देवर के खिलाफ हत्या कर शव को दूसरी जगह फेंकने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर के पिता का निधन, टीम छोड़ वापस लौटना पड़ा घर
थाना प्रभारी अनुज कुमार के मुताबिक, सूचना मिली थी कि बाकलपुर माइनर के किनारे एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी है जिसकी गोली मारकर हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें : ट्रायल रूम में महिला का वीडियो बना रहे थे दो शख्स, चीखते हुए बाहर आई महिला
कुमार ने बताया कि मौका मुआयना करने से स्पष्ट होता है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और उसके बाद शव यहां लाकर फेंका गया। उन्होंने बताया कि पता लगा है कि वह एक दिन पूर्व अपने घर से मोबाइल फोन पर बात करते हुए निकली थी।
पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, महिला कोतवाली छाता के गांव नरी निवासी बीएसएफ में कार्यरत नरेंद्र सिंह की पत्नी पूजा थी, जो जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वह इन दिनों अपने दो छोटे बच्चों और सास के साथ बाकलपुर में किराए पर रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, तीन नवंबर की शाम पूजा फोन पर बात करते-करते घर से निकल गई। वह रात में घर नहीं पहुंची।
ये भी पढ़ें : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस का हीरक महोत्सव, मंत्री शिव डहरिया फिल्म सब कमेटी में शामिल
चार नवंबर को मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। इसी बीच बाकलपुर में महिला का शव मिलने की जानकारी हुई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मृतका की शिनाख्त पूजा के रूप में हुई।
मृतका के पिता नवल सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे दामाद को फोन किया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। लेकिन आधे घंटे बाद ही कह दिया कि पूजा की हत्या हो चुकी है।
ये भी पढ़ें : पेट्रोल 12 और 17 रुपए सस्ता हुआ डीजल, केंद्र सरकार के बाद इस राज्य की सरकार ने भी दी टैक्स में छूट
पिता का आरोप है कि जब उन्हें मथुरा में रहते हुए घटना की जानकारी नहीं थी और दामाद को इतनी दूर रहते हुए जानकारी है, इससे लगता है कि पूजा की हत्या की साजिश उसके पति ने रची है। पिता का यह भी कहना है कि उनकी बेटी, जो जेवरात पहने थी वह भी जस के तस मिले हैं।
मृतका के पिता ने दामाद नरेंद्र सिंह और उसके भाई कमल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें : टीवी एक्ट्रेस ने पूर्व स्पिनर पर लगाया होटल में बुलाने और गंदे मैसेज करने का आरोप, विवादों से है पुराना नाता