Vrindavan Boat Live Video: मौत से पहले का Live वीडियो.. श्रद्धालु जप रहे थे ‘राधे-राधे’ और फिर.. अब तक 10 के मौत की खबर..

Ads

Vrindavan Boat Live Video Just Before Accident: वृंदावन नाव हादसे से पहले का वीडियो वायरल, बिना लाइफ जैकेट श्रद्धालु, सुरक्षा लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल।

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 09:10 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 09:11 PM IST

Vrindavan Boat Live Video Just Before Accident || Image- Social Media FILE

HIGHLIGHTS
  • हादसे से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • श्रद्धालु बिना लाइफ जैकेट नाव में सवार
  • सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

मथुरा: उत्तर प्रदेश के धर्म नगरी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया है। यहां यमुना नदी में केशी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। (Vrindavan Boat Live Video Just Before Accident) इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

वही इस दर्दनाक घटना से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, श्रद्धालु राधे-राधे का जाप कर रहे है और कीर्तन-भजन में लीन है। यह वीडियो नाव के डूबने के 10 मिनट पहले की बताई जा रही है। वीडियो किसी श्रद्धालु ने अपने मोबाइल कैमरे पर रिकॉर्ड किया है।

सबसे हैरानी की बात है कि, यमुना नदी के गहराई का भ्रमण करने नकली श्रद्धालुओं के बदन पर लाइफ जैकेट भी नहीं है। ऐसे में समझा सकता है कि कितनी बदइंतज़ामी और अव्यवस्था के बीच वृन्दावन में नावों का संचालन किया जा रहा है।

10 मौतों के खबर, रेस्क्यू जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाव में 25 से 30 लोग सवार थे। 22 का रेस्क्यू कर लिया गया है। एसपी मथुरा (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PMO, सीएम योगी ने किया ट्वीट

इस पूरे दुखद हादसे पर PM कार्यालय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर दुःख व्यक्त किया है। PMO ने लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, (Vrindavan Boat Live Video Just Before Accident) उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।”

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करते हुए मृतकों और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, “जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, नाव पर सवार सभी श्रद्धालु पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले थे। वे वृंदावन घूमने आए थे। शुक्रवार यानी आज दोपहर करीब ढाई बजे केशीघाट से नाव में सवार होकर यमुना नदी के भ्रमण पर रवाना हुए थे। (Vrindavan Boat Live Video Just Before Accident) कुछ ही दूरी पर जाकर नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। नाव में बैठे सभी लोग नदी में गिर गए और फिर डूबने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रसाशन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया कि नाव में डूबने की वजह उसका एक पीपे से टकराना है। केसी घाट के पास पहले एक पीपों से एक पुल बनाया गया था, जिस जलस्तर बढ़ने के बाद खोल दिया गया था। पुल खोले जाने के बाद उसके पीपे यहां-वहां तैर रहे थे, इन्हीं में से एक से नाव टकरा गई और असंतुलित होकर पलट गई। हालाँकि डूबने वालों ने लाइफ जैकेट पहने थे या नहीं, यह साफ़ नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:-

झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला

गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा

बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की

हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत

1. वायरल वीडियो में क्या देखा गया है?

वीडियो में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते दिख रहे हैं, हादसे से कुछ मिनट पहले का दृश्य है।

2. क्या नाव में लाइफ जैकेट उपलब्ध थीं?

वीडियो के अनुसार श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठे।

3. यह वीडियो कब का बताया जा रहा है?

यह वीडियो नाव हादसे से लगभग 10 मिनट पहले का बताया जा रहा है।