सुलतानपुर (उप्र), 25 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
कादीपुर कोतवाली के प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर नमाजगढ़ के निवासी देवेश कुमार (40) बुधवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से सुलतानपुर की ओर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि रास्ते में कुमार जब पदारथपुर उपाध्याय पर स्थित मोड़ के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे कुमार सड़क पर गिर गए और ट्रेलर का टायर उनके सिर पर चढ़ गया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुमार का सिर धड़ से अलग हो गया।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से हुई।
सुंदर ने बताया कि स्थानीय निवासियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाषा सं सलीम जोहेब
जोहेब