Home » World » Terror Commander’s Shocking Claim on Pahalgam Attack Sparks Global Controversy
Lashkar e Taiba Confession News : पहलगाम हमले पर आतंकी का बड़ा कबूलनामा! अबू मूसा बोला—इस हमले ने बढ़ाया पाकिस्तान का मान, खुलासे से मचा हड़कंप
Ads
लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू मूसा कश्मीरी के बयान ने हलचल मचा दी है, जिसमें उसने पहलगाम आतंकी हमले को पाकिस्तान की वैश्विक छवि सुधारने से जोड़ा है। वीडियो वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।
नई दिल्ली : Lashkar e Taiba Confession News : पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अबू मूसा कश्मीरी ने एक बहुत ही विवादित बयान दिया है। ईरान-अमेरिका की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए उसने कहा है कि आज पाकिस्तान जो अमेरिका और ईरान के बीच बिचौलिया बनने की कोशिश कर रहा है, यह सब कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से मुमकिन हुआ है। अबू मूसा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आतंकी कमांडर अबू मूसा ने दावा किया कि पहलगाम हमले ने दुनिया की नजरों में पाकिस्तान का कद ऊँचा कर दिया है।
Pakistan Terror News बयान-उल-मरसूस के बाद पाकिस्तान को विश्व नेता की भूमिका मिली
आतंकी कमांडर अबू मूसा ने कहा, “बयान-उल-मरसूस के बाद पाकिस्तान को विश्व नेता की भूमिका मिली। बयान-उल-मरसूस की शुरुआत कश्मीर से हुई। पहलगाम, अगर आपको याद नहीं है, तो याद कर लीजिए। यह गलत था या सही, या इसकी पृष्ठभूमि क्या थी, मैं इसमें नहीं जाऊंगा, लेकिन पहलगाम और फिर सिंदूर के जरिए पाकिस्तान पर हमला और उसके जवाब में बयान-उल-मरसूस—इन सबने पाकिस्तान को 50 साल आगे बढ़ा दिया और शहीदों का खून, चाहे वो पाकिस्तानी सेना के हों या कश्मीरी शहीदों का, उसने गहरा प्रभाव डाला है।”
26 लोगों की कर दी गई थी हत्या
आपको बता दें कि बीते अप्रैल कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। Kashmir Terrorism 2026 भारत ने इस हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान को ठहराते हुए जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर करते हुए पाकिस्तान में हमले किए थे। दूसरी ओर पाकिस्तान ने इस आतंकी हमले से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन अब अबू मूसा का यह वीडियो किसी कबूलनामे से कम नहीं है।
Big Terror Confession from Pakistan: Pakistani UN designated terror group Lashkar-e-Taiba’s Top Terror Commander Abu Musa Kashmiri says Pakistan’s US-Iran mediation stature today is all because of Pahalgam terror attack in India’s Kashmir in which 26 innocent civilians were… pic.twitter.com/5O3s5DaxJY