दुबई, एक मार्च (एपी) अमेरिका की ‘सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी’ (सीआईए) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत वरिष्ठ ईरानी नेताओं की गतिविधियों पर कई महीनों से नजर रख रही थी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
सूत्र ने बताया कि यह खुफिया जानकारी इजराइली अधिकारियों के साथ साझा की गई थी और इस जानकारी के आधार पर ही इस सप्ताहांत के हमलों के समय में कुछ बदलाव किए गए थे।
इससे पहले ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने इजराइल-अमेरिकी हमलों से पहले सीआईए के इन प्रयासों के बारे में खबर दी थी।
एपी
देवेंद्र सिम्मी
सिम्मी