करोड़ों के टैक्स चोरी मामले में घिरे इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री को चुनाव में मिली बड़ी जीत, मिल सकता है ये अहम पद

Ads

करोड़ों के टैक्स चोरी मामले में घिरे इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री को चुनाव में मिली बड़ी जीत, बन सकते हैं मंत्री

  •  
  • Publish Date - September 27, 2022 / 03:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

रोम। Former Italian Prime Minister Silvio Berlusconi : कर धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराए जाने के चलते लगी रोक के करीब एक दशक बाद इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी एक बार फिर सांसद (सीनेटर) के रूप में निर्वाचित होकर संसद पहुंचे हैं।

यह भी पढे़ं :  बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

तीन दशक तक इटली की राजनीति में दबादबा रखने वाले बर्लुस्कोनी रविवार को मोंजा सीट से 50 फीसदी से अधिक वोट पाकर इटली की संसद के ऊपरी सदन के लिए चुने गए। हालांकि, उनकी पार्टी फोर्जा इटालिया 2018 के आम चुनाव जैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी।

Former Italian Prime Minister Silvio Berlusconi :  रोम के मर्केटरम विश्वविद्यालय में राजनीतिक विश्लेषक मस्सीमिलानो पनरारी ने कहा, ‘‘ एक बार फिर निर्वाचित होना बर्लुस्कोनी के लिए निजी तौर पर बदला लेने के समान है क्योंकि वह सभी तरह की न्यायिक दिक्कतों से पार पाकर संसद पहुंच रहे हैं। ’’

यह भी पढे़ं :    यहां PMO से लीक हुआ ऑडियो ! राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने बुलाई बैठक

वर्ष 2013 में, सीनेट ने बर्लुस्कोनी को उनके मीडिया व्यवसाय से संबंधित कर धोखाधड़ी मामले में मिली सजा के कारण निष्कासित कर दिया था और उन्हें सार्वजनिक पद लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

यह भी पढे़ं :  पब के बाहर हुए झगड़े में दिग्गज खिलाड़ी की मौत, घूंसा लगने से फुटपाथ में तोड़ा दम

इटली के राष्ट्रीय चुनाव में बर्लुस्कोनी की पार्टी को केवल आठ फीसदी से अधिक मत मिले जबकि ‘ब्रदर्स आफ इटली’ पार्टी को सबसे अधिक वोट मिले हैं जिससे द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद देश की पहली धुर दक्षिणपंथी नीत सरकार के गठन और पार्टी की नेता जियोर्जिया मेलोनी के देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त होता नजर आ रहा है।

 

और भी है बड़ी खबरें…