इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक हिंदू लड़की ने सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेस की परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है। डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी ने पहली ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं उसकी इस सफलता की चारो तरफ तारीफ हो रही है।
Read More News: रसेल-वरूण चक्रवर्ती की धारदार गेंदबाजी के सामने ढेर हुए RCB के खिलाड़ी, KKR की एकतरफा जीत
पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी हिंदू लड़की ने इस एग्जाम में कामयाबी हासिल की है। वहीं अब सना की नियुक्ति पाकिस्तान में प्रशासनिक सेवाओं में होगी। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेस काफी मुश्किल होता है। हर साल महज 2 फीसदी से भी कम कैंडिडेट्स इस परीक्षा में कामयाब होते हैं। इस एग्जाम में सफल होने के बाद सीधे प्रशासनिक सेवाओं में नौकरी मिलती है। सीधे शब्दों में कहे तो भारत के सिविल सर्विसेस एग्जाम की तरह है।
Read More News: ड्यूटी के दौरान पुलिस वाहन में ही सेक्स करने लगे पुरुष और महिला पुलिसकर्मी, स्पेशल डिवाइस में रिकॉर्ड हुई करतूत
बता दें कि सना ने सिंध प्रांत की रूरल सीट से इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। यह सीट पाकिस्तान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेट के अंतर्गत आती है। वहीं अपनी कामयाबी पर सना ने कहा, ‘यह मेरा पहला प्रयास था और जो मैं चाहती थी, वो मैंने हासिल कर लिया है’ सना ने आगे कहा, ‘मैंने पैरेंट्स और अपना दोनों का सपना पूरा कर लिया है. मैं डॉक्टर होने के साथ-साथ अब एडमिनिस्ट्रेशन का भी हिस्सा बनने जा रही हूं।
Read More News: लड़की छेड़ना युवक को पड़ गया भारी, परिजनों ने गले में पट्टा बांधकर बेरहमी से पीटा