हिज्बुल्ला की सैन्य गतिविधियां ‘अवैध कृत्य’, समूह को अपने हथियार सौंप देने चाहिए: लेबनान सरकार

Ads

हिज्बुल्ला की सैन्य गतिविधियां 'अवैध कृत्य', समूह को अपने हथियार सौंप देने चाहिए: लेबनान सरकार

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 06:54 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 06:54 PM IST

दुबई, दो मार्च (एपी) लेबनान सरकार ने कहा है कि वह हिजबुल्ला की सैन्य गतिविधियों को अवैध कृत्य मानती है और समूह को अपने हथियार सौंप देने चाहिए।

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि युद्ध या शांति का निर्णय लेने का अधिकार केवल सरकार के पास है। उन्होंने सोमवार को यह भी कहा कि हिज्बुल्ला की सभी सैन्य गतिविधियां प्रतिबंधित हैं और उसे केवल राजनीति में ही काम करना चाहिए।

सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों से मिसाइलों या ड्रोन हमलों को रोकने और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का आह्वान किया।

एपी

शुभम नरेश

नरेश