पश्चिम एशिया में तनाव के बीच नेपाल ने रणनीति तैयार करने के लिए आपात दल का गठन किया

Ads

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच नेपाल ने रणनीति तैयार करने के लिए आपात दल का गठन किया

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 12:56 AM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 12:56 AM IST

काठमांडू, एक मार्च (भाषा) नेपाल ने रविवार को एक आपात दल का गठन किया और कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के आधार पर एक राहत रणनीति तैयार की जाएगी।

साथ ही उसने यह भी दावा किया कि विभिन्न खाड़ी देशों में उसके सभी नागरिक सुरक्षित हैं।

विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और मतभेदों को ‘‘कूटनीति और संवाद के माध्यम से’ सुलझाने तथा ‘‘नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था’’ को कायम रखने का आह्वान किया।

मंत्रालय ने विदेश सचिव अमृत बहादुर राय की अध्यक्षता में एक आपात राहत दल का भी गठन किया।

भाषा

देवेंद्र सिम्मी

सिम्मी