नई दिल्ली :Pakistan Suicide Attack Railway Track पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास एक भयानक आत्मघाती हमला हुआ है। इस आत्मघाती विस्फोट में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 53 लोग घायल हुए हैं। यह भीषण धमाका उस समय हुआ जब जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार ये विस्फोट इतना जोरदार था कि धमाके के तुरंत बाद रेलवे ट्रैक के पास भीषण आग लग गई। इस हादसे में जाफर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर सुरक्षा बलों और रेस्क्यू टीमों ने राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर मौजूद सभी एजेंसियां घायलों की मदद और स्थिति को काबू में करने में जुटी हुई हैं।
#Balochistan: At least 23 people were killed and 47 injured, including women and children, after a suspected suicide bombing targeted a passenger train near #Quetta–#Chaman Phatak (Railway crossing) in Balochistan. Several victims remain in critical condition.
Authorities said… pic.twitter.com/xXU1vF6DTO
— Wolverine Update (@W0lverineupdate) May 24, 2026