सऊदी अरब ने रास तानूरा तेल रिफाइनरी को निशाना बनाने वाले ड्रोनों को रोका

Ads

सऊदी अरब ने रास तानूरा तेल रिफाइनरी को निशाना बनाने वाले ड्रोनों को रोका

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 02:29 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 02:29 PM IST

दुबई, दो मार्च (एपी) सऊदी अरब की रास तानूरा तेल रिफाइनरी पर सोमवार को ड्रोन से हमला किया गया। देश के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अधिकारियों ने रिफाइनरी की ओर आने वाले ड्रोनों को मार गिराया।

यह घोषणा सऊदी अरब की सेना के प्रवक्ता ने सरकारी समाचार ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ के माध्यम से की।

ऑनलाइन सामने आए घटनास्थल के वीडियो में हमले के बाद आसमान में काला घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है। ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराये जाने के बाद उसके मलबे से भी आग लग सकती है और जमीन पर मौजूद लोगों के हतहात होने का खतरा रहता है।

दम्माम के पास स्थित रास तानूरा रिफाइनरी की प्रतिदिन पांच लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल के प्रसंस्करण की क्षमता है।

एपी गोला वैभव

वैभव