इराक में हवाई अड्डे को निशाना बनाकर दागी गई 6 मिसाइलों को गिराया गया

Ads

इराक में हवाई अड्डे को निशाना बनाकर दागी गई 6 मिसाइलों को गिराया गया

  •  
  • Publish Date - October 1, 2020 / 03:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

बगदाद। उत्तरी इराक में एर्बिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाने के लिए दागी गई कम से कम छह मिसाइलों को गिरा दिया गया। कुर्दिश गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि हवाई अड्डे में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के सैनिक मौजूद हैं।

पढ़ें- क्वींस क्लब फायरिंग केस में 5 और आरोपियों का खुलासा, तलाश में जुटी पुलिस

अमेरिकी बलों के खिलाफ बढ़ते रॉकेट हमलों से वाशिंगटन और बगदाद के बीच तनाव बढ़ गया है। बयान के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे मिसाइलों को गिराया गया और इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

पढ़ें- कोविड 19 मरीजों के बेहतर इलाज के लिए विशेष सुविधा प्रारंभ, मेकाहारा…

कुर्द के दो अधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि एक रॉकेट ईरान में प्रतिबंधित ईरानी-कुर्दिश विपक्षी पार्टी के मुख्यालय पर गिरा।

पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन ने पिकअप को मारी टक्कर, 2 जेई सहित चालक और सहायक ला…

बयान के अनुसार रॉकेट निनवा प्रांत में एर्बिल के दक्षिण में स्थित बारटेला से दागे गए थे। ये इलाके ‘पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्सेस’ के ब्रिगेड 30 के अधीन आते हैं। इराक की सेना ने हमलावरों को ‘‘ आतंकवादी समूह’’ बताया और कहा कि एक रॉकेट हसनशाम शिविर के पास गिरा।