ईरान पर हमलों के लिए अमेरिका को संयुक्त अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी गई: स्पेन

Ads

ईरान पर हमलों के लिए अमेरिका को संयुक्त अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी गई: स्पेन

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 01:05 AM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 01:05 AM IST

मैड्रिड, दो मार्च (एपी) स्पेन ने कहा है कि ईरान पर हमलों के लिए अमेरिका को संयुक्त अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी गई।

रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने कहा कि दक्षिणी स्पेन में रोटा और मोरोन अड्डों से किसी भी प्रकार की सहायता बिल्कुल नहीं दी गई। स्पेन अमेरिका के साथ इन अड्डों को साझा करता है, लेकिन इनकी कमान स्पेन के हाथों में है।

मंत्री ने कहा, “इन अड्डों को लेकर अमेरिका के साथ एक समझौता है, लेकिन हमारा मानना है कि सैन्य अभियानों के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून व्यवस्था का पालन किया जाना चाहिए और इनके लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी होना चाहिए।”

रोबल्स ने कहा, ‘अमेरिका और इजराइल बिना किसी अंतरराष्ट्रीय समर्थन के एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं।’

एपी जोहेब सुभाष

सुभाष