CG Weather Update Today/Image Source- IBC24 News File
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मानसून की एंट्री के पहले ही प्रदेश में आए दिन बारिश हो रही है। रविवार को दिन भर धुप रहने के बाद शाम को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला था, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज कर की गई है। वहीं सोमवार को सुबह से ही धुप पड़ रही है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, शाम होते तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने के लिए मिलेगा। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
CG Weather Update Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में शाम को मौसम करवट ले सकता है। मौसम में बदलाव होने के चलते कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर, भिलाई, दक्षिण बस्तर, बालोद, कांकेर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में जमकर बारिश होगी। इस बार प्रदेश में मानसून के पहुँचने से पहले ही बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बार छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, जून महीने में बारिश में थोड़ी कमी आएगी। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.3°C बिलासपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहने।