(Yamaha R15 and MT 15 MotoGP Edition Launch/ Image Credit: instagram)
नई दिल्ली: Yamaha R15 and MT 15 MotoGP Edition Launch: भारत में बाइक प्रेमियों के लिए Yamaha ने अपी दो लोकप्रिय मोटरसाइकिलों के नए MotoGP एडिशन लॉन्च (Yamaha R15 and MT 15 MotoGP Edition Launch) कर दिया है। कंपनी ने पहले भी इन खास एडिशन वाली बाइक्स को बाजार में उतारा था। लेकिन ग्राहकों की मांग को देखते हुए इन्हें दोबारा पेश किया गया है। नए एडिशन में बाइक को रेसिंग स्टाइल और स्पोर्टी लुक दिया गया है।
Yamaha ने अपने 150cc सेगमेंट की दो पॉपुलर मोटरसाइकिल Yamaha R15 V4 और Yamaha MT-15 में MotoGP एडिशन (Yamaha R15 and MT 15 MotoGP Edition Launch) पेश किया है। दोनों बाइक्स को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो रेसिंग डिजाइन और स्पोर्टी अपील पसंद करते हैं। नए एडिशन में बाइक का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है।
MotoGP एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया डिजाइन है। Yamaha ने इन दोनों मोटरसाइकिलों में MotoGP से प्रेरित ग्राफिक्स दिए हैं जिससे बाइक रेस ट्रैक वाली फील देती है। हालांकि, कंपनी ने बाइक के इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी पहले जैसी ही रहेगी, सिर्फ डिजाइन में अपडेट किया गया है।
MotoGP एडिशन लॉन्च करने के साथ Yamaha ने अपनी FZ रेंज में भी नए रंग और डिजाइन अपडेट पेश किए हैं। 2026 Yamaha FZ-S Fi Hybrid को नए Ice Storm कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा मौजूदा Matte Black वेरिएंट को नए स्पोर्टी ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है। FZ-S Fi मॉडल में नया Metallic Black कलर ऑप्शन भी जोड़ा गया है।
Yamaha R15 V4 MotoGP Edition की एक्स-शोरूम कीमत 1.76 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Yamaha MT-15 MotoGP Edition की एक्स-शोरूम कीमत 1.77 लाख रुपये है। कंपनी ने इन बाइक्स (Yamaha R15 and MT 15 MotoGP Edition Launch) में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। इसलिए कीमत में मामूली अंतर देखने को मिलता है। नए लुक और MotoGP स्टाइल के कारण यह एडिशन युवाओं को आकर्षित कर सकता है।