भारतीय दवा निर्माता कंपनी ने पेश की कोरोना की दवा, इतनी होगी दवा की कीमत.. देखिए

भारतीय दवा निर्माता कंपनी ने पेश की कोरोना की दवा, इतनी होगी दवा की कीमत.. देखिए

भारतीय दवा निर्माता कंपनी ने पेश की कोरोना की दवा, इतनी होगी दवा की कीमत.. देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: June 23, 2020 4:23 pm IST

बेंगलुरु। भारतीय दवा निर्माता सिप्‍ला लिमिटेड (Cipla) ने कोविड-19 महामारी के इलाज में कारगर अमेरिकी ड्रग मैन्‍युफैक्‍चरर गिलीड साइंसेस की एंटीवायरल दवा रेमडेसिवीर की कीमत 5,000 रुपये से कम रखेगी। सिप्‍ला और हेटेरो लैब्‍स को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से कोविड-19 की दवा लॉन्‍च करने की अनुमति मिल चुकी है। इसके बाद सिप्ला ने CIPREMI नाम से कोरोना की दवा लॉन्च की है।

ये भी पढ़ें: पैन को आधार कार्ड से लिंक करना है बेहद जरूरी, नहीं तो देना पड़ेगा जुर्माना, ज…

पिछले महीने गिलीड साइंसेज ने सिप्ला को रेमडेसिवीर के विनिर्माण और विपणन की नॉन-एक्सक्लूसिव मंजूरी दे दी थी, इससे पहले अमेरिका के FDA ने इमरजेंसी यूज ऑर्थराइजेशन (EUA) के तहत गिलीड साइंसेज को कोरोना इलाज के लिए रेमडेसिवीर का इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी। सिप्‍ला और हेटेरो ने कोविड-19 के इलाज के लिए जेनेरिक दवाई लॉन्‍च की है। सिप्‍ला के अलावा हेटेरो भी 100 मिलीग्राम की डोज की कीमत 5,000 से 6,000 के बीच रख सकती है।

ये भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद के बीच चीनी कंपनी ने किया भारत में 100 करोड़ डॉलर ​क…

बता दें कि बांग्‍लादेश की सबसे बड़ी दवा निर्माता बेक्सिमको फार्मास्‍युटिकल्‍स लिमिटेड ने दुनिया में सबसे पहले मई में रेमडेसिवीर का जेनेरिक वर्जन लॉन्‍च किया था, कंपनी ने दवा के एक वायल की कीमत 5,000 से 6,000 रुपये के बीच रखी है. रेमडेसिवीर को डॉक्‍टरों की देखरेख में इंटरवीनस इंजेक्‍ट किया जाता है, ये ऐसी पहली दवा है, ट्रायल के दौरान जिसके इस्‍तेमाल से कोरोना मरीजों के स्‍वास्‍थ्‍य में तेजी से सुधार दिखाई दिया है।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, 16 दिनों में हुई भारी बढ़ोतरी

अमेरिका, भारत और दक्षिण कोरिया में संक्रमण के गंभीर मरीजों के इलाज में रेमडेसिवीर के इस्‍तेमाल की अनुमति दे दी गई है। वहीं, जापान में इसके पूरे इस्‍तेमाल की मंजूरी है। हालांकि, सिप्‍ला ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि CIPREMI कब से इलाज के लिए बाजार में उपलब्‍ध हो जाएगी। अमेरिका में अभी तक रेमडेसिवीर की कीमत तय नहीं की जा सकी है। गिलीड ने सोमवार को कहा था कि साल के अंत तक 2 करोड़ से ज्‍यादा कोरोना मरीजों को रेमडेसिवीर उपलब्‍ध करा दी जाएगी। रेमडेसिवीर का ट्रायल अमेरिका, यूरोप और एशिया के 60 सेंटर्स में 1063 मरीजों पर किया गया था। ट्रायल में दवा ने बेहतर रिकवरी में मदद की। रेमडेसिवीर दिए जाने वाले मरीजों में मृत्यु दर 7.1 फीसदी रहा।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com