हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: January 12, 2021 11:07 am IST

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 445 रुपये की तेजी के साथ 66,000 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 445 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,000 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 12,790 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों की ताजा लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.53 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में