सुस्त मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

सुस्त मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

सुस्त मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: December 29, 2020 9:21 am IST

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 499 रुपये की हानि के साथ 68,318 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 499 रुपये यानी 0.73 प्रतिशत की हानि के साथ 68,318 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 14,151 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.32 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में