सरगुजा। CG Crime News : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें महिला के बार.बार मायके जाने से नाराज पति ने पत्नी की आंख ही निकाल दी और हंसिए से उसे काट दिया। घटना के बाद से आरोपी पति मौके से फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः राखी सावंत ने किया अपना ब्रेस्ट डोनेट करने का ऐलान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
CG Crime News : पीड़िता का इलाज अस्पताल में जारी है दरअसल दिल दहला देने वाली घटना सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के केशगवाँ की है। घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है जब नशे में धुत देवप्रसाद घर पहुंचा और पत्नी से इस बात को लेकर विवाद करने लगा कि वह बार-बार मायके चली जाती है। ये विवाद इतना बढ़ा कि पहले तो देव प्रसाद ने पत्नी मानमति को अधमरा करते तक पीटा और फिर उसकी दाहिनी आंख में उंगली डालकर आंख निकाल दी।
यह भी पढ़ेंः पहले दो बेटियों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी दे दी जान, इस बात को लेकर था परेशान
CG Crime News : इस पर भी उसका गुस्सा जब शांत नहीं हुआ तो उसने हसुए से आख़ की नशों को काट डाला और फिर आंख को आग में डाल दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि इस घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता की सास और देवर ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम ने पहले पीड़िता को उदयपुर अस्पताल ले गए।