स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 21 कोरोना मरीजों की मौत, 1583 नए संक्रमितों की पुष्टि

Ads

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 21 कोरोना मरीजों की मौत, 1583 नए संक्रमितों की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - December 5, 2020 / 05:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

रायपुरः छत्तीसगढ़ में आज 1583 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1258 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 21 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2977 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: मध्यप्रदेश सरकार लाएगी ‘धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020’, डरा-धमका कर धर्म परिवर्तन कराने वाले को हो सकती है 10 तक जेल

आज 1583 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 45 हजार 580 हो गई है। वहीं ​अब तक 2 लाख 23 हजार 070 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हजार 53 हो गई है।

Read More; महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने दी इस्तीफा देने की धमकी, कहा- OBC कोटा में से मराठा समुदाय के लिए आरक्षण स्वीकार्य नहीं

जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 128
राजनांदगांव- 73
बालोद- 90
बेमेतरा- 45
कवर्धा- 49
रायपुर- 229
धमतरी- 55
बलौदाबाजार- 82
महासमुंद- 67
गरियाबंद- 38
बिलासपुर- 87
रायगढ़- 138
कोरबा- 85
जांजगीर- 122
मुंगेली- 17
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 09
सरगुजा- 78
कोरिया- 29
सूरजपुर-27
बलरामपुर-12
जशपुर- 12
बस्तर- 23
कोंडागांव- 25
दंतेवाड़ा- 21
सुकमा-07
कांकेर- 26
बीजापुर- 7
अन्य राज्य- 02