स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 12 कोरोना मरीजों की मौत, 1229 नए संक्रमितों की पुष्टि

Ads

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 12 कोरोना मरीजों की मौत, 1229 नए संक्रमितों की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - December 6, 2020 / 03:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

रायपुरः छत्तीसगढ़ में आज 1229 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 716 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 12 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2989 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: नाबालिग लड़की से 13 दिनों तक 8 लोगों ने किया रेप, 2 गिरफ्तार, 6 आरोपी फरार

आज 1229 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 46 हजार 809 हो गई है। वहीं ​अब तक 2 लाख 23 हजार 772 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार 48 हो गई है।

Read More: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आंदोलन के बीच मोदी सरकार किसानों के खाते में डालेगी 2-2 हजार रुपए, जानिए पूरी डिटेल

जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 82
राजनांदगांव- 83
बालोद- 74
बेमेतरा- 26
कवर्धा- 23
रायपुर- 143
धमतरी- 39
बलौदाबाजार- 81
महासमुंद- 29
गरियाबंद- 26
बिलासपुर- 117
रायगढ़- 73
कोरबा- 86
जांजगीर- 57
मुंगेली- 16
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 4
सरगुजा- 67
कोरिया- 43
सूरजपुर- 42
बलरामपुर- 21
जशपुर- 11
बस्तर- 15
कोंडागांव- 11
दंतेवाड़ा- 10
सुकमा- 7
कांकेर- 21
नारायणपुर- 11
बीजापुर- 08
अन्य राज्य- 03