मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 14 कोरोना मरीजों की मौत, 1045 नए संक्रमितों की भी पुष्टि

Ads

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 14 कोरोना मरीजों की मौत, 1045 नए संक्रमितों की भी पुष्टि

  •  
  • Publish Date - October 22, 2020 / 04:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 1 हजार 45 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 64 हजार 341 हो गई।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को दिया ‘राज्योत्सव’ में शामिल होने का न्योता

आज प्रदेशभर में 1271 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 14 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2842 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 49 हजार 353 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: बिना अनुमति दाढ़ी-मूंछ रखना सब इंस्पेक्टर को पड़ गया भारी, एसपी साहब ने थमा दिया निलंबन का आदेश

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हजार 146 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

Read More: मध्यप्रदेश की गरीब जनता को फ्री में मिलेगा कोरोना वैक्सीन, सीएम शिवराज सिंह ने किया ऐलान