ओमन चांडी की जांच के लिए 2023 में मेडिकल बोर्ड गठित करने के पीछे साजिश: पत्नी

Ads

ओमन चांडी की जांच के लिए 2023 में मेडिकल बोर्ड गठित करने के पीछे साजिश: पत्नी

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 03:31 PM IST

कोट्टायम (केरल), 31 मार्च (भाषा) पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की पत्नी मरियम्मा ओमन ने मंगलवार को दावा किया कि 2023 में उनके पति की बीमारी की जांच के लिए केरल सरकार द्वारा मेडिकल बोर्ड गठित करने के पीछे एक “साजिश” थी।

मरियम्मा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उनके पति को केवल गले की समस्या थी, लेकिन किसी की शिकायत के आधार पर और परिवार या चांडी से पूछे बिना सरकार ने बोर्ड गठित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम उनके बेटे चांडी ओमन को निशाना बनाने के लिए उठाया गया था।

उन्होंने कहा ‘‘यह ओमन चांडी पर एक गंभीर हमला था। इसके पीछे बड़ी साजिश थी।” उन्होंने इस फैसले पर “गहरा दुख और निराशा” जताते हुए कहा कि सरकार ने न तो उनसे और न ही उनके पति से उनके इलाज को लेकर कोई राय ली।

उन्होंने कहा, “वह सबसे तेज दिमाग वाले नेताओं में से एक थे जिन्हें मैंने देखा है। उस समय उन्हें केवल गले की समस्या थी। उन्हें (सरकार को) यह शालीनता दिखानी चाहिए थी कि उनसे पूछा जाता।”

फरवरी 2023 में छह-सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था, जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल थे, ताकि तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में चांडी के स्वास्थ्य और इलाज की समीक्षा की जा सके। यह टीम उनके कुछ रिश्तेदारों द्वारा उठाए गए आरोपों के बाद बनाई गई थी।

बाद में चांडी ने अपने बेटे के फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि उनका परिवार और पार्टी उन्हें ठीक से देख रहे हैं। उनके 42 करीबी रिश्तेदारों, जिसमें उनके छोटे भाई भी शामिल थे, ने तत्काल बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा था।

चांडी ने 1970 से पुथुप्पल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे।

भाषा मनीषा नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार