आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगा बकाया वेतन

आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगा बकाया वेतन

आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगा बकाया वेतन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: April 13, 2019 5:05 pm IST

नई दिल्ली: आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। शनिवार को मुंबई और दिल्ली में जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपने कंपनी को बचाकर कर्मचारियों के भविष्य की रक्षा करने की अपील की है। प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृखला बनाई। उन्होंने वह अपने हाथों में बैनर-पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था कि जेट एयरवेज बचाओ, हमारा भविष्य बचाओ। इससे पहले शुक्रवार को मुंबई में जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला था।

इससे पहले सोमवार तक अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को निलंबित कर दिया था, लेकिन जेट एयरवेज ने गुरुवार को पूर्व और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के लिए अपनी सेवाएं दीं। शनिवार को विमानन कंपनी के केवल छह से सात विमानों ने उड़ान भरी। पहले एयरलाइन एक दिन में 119 विमानों तक का परिचालन करती रही है।

गौरतलब है कि संकट से जूझ रही एयरलाइन ने कर्जदाताओं से अंतरिम धन मांगा है। इसके बाद कर्मचारी अपना बकाया वेतन मिलने की उम्मीद जता रहे हैं। बता दें कि 15 अप्रैल को एसबीआई बैंक की अगुवाई वाले ऋणदाता जेट एयरवेज के प्रबंधन से मिलेंगे और संभावना है कि अंतरिम धन के उपयोग करने की योजना पेश करेंगे।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"