Jamia Millia Islamia RSS Program: इस नामी यूनिवर्सिटी में RSS के कार्यक्रम को लेकर कटा भारी बवाल, छात्रों के विरोध से कैंपस छावनी में तब्दील

Ads

Jamia Millia Islamia RSS Program: राजधानी दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल बन गया। कैंपस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक कार्यक्रम को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच विवाद गहराता नजर आया।

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 06:55 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 07:30 PM IST

JAMIA MILIA/ image source: AngrySaffron x handle

HIGHLIGHTS
  • जामिया कैंपस में बवाल
  • RSS कार्यक्रम पर विरोध
  • छात्रों ने की नारेबाजी

Jamia Millia Islamia RSS Program: नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल बन गया। कैंपस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक कार्यक्रम को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच विवाद गहराता नजर आया। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग फैकल्टी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की खबर सामने आते ही बड़ी संख्या में छात्र विरोध में उतर आए। छात्रों ने कैंपस के भीतर कार्यक्रम कराए जाने का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे परिसर में हलचल बढ़ गई। देखते ही देखते माहौल गर्मा गया और यूनिवर्सिटी प्रशासन को तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट करना पड़ा।

Jamia Millia Islamia: छात्रों का क्या कहना है ?

छात्रों का कहना है कि कैंपस शैक्षणिक गतिविधियों के लिए है और यहां किसी भी राजनीतिक या वैचारिक संगठन के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। विरोध कर रहे छात्र लगातार कार्यक्रम रद्द करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को लेकर समर्थक पक्ष भी मौजूद बताया जा रहा है, जिसके चलते स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। कैंपस के कई हिस्सों में छात्रों की भीड़ जमा हो गई और सुरक्षा कर्मियों को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Delhi university news: आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी मौके पर मुस्तैद हैं। सुरक्षाबलों ने यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है।

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

यह भी पढ़ेंः-

विवाद किस बात पर?

RSS कार्यक्रम पर।

विरोध कौन कर रहे?

छात्र कर रहे।

कार्यक्रम कहां था?

इंजीनियरिंग फैकल्टी में।