Pranit More's show Woman Doctor Controversy / Image Source ; X
नई दिल्ली : Praneet More Woman Doctor Controversy : बिग बॉस 19′ फेम स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों विवादों के केंद्र में हैं। अभी उनके शो का ‘370 रुपये की बिरयानी’ पर उठा विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि उनके एक पुराने शो का एक और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस नए वीडियो में एक युवा लेडी डॉक्टर मेडिकल रूम के अंदर पुरुषों के डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स पर मजाक उड़ाने की बात स्वीकार करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ‘दोहरे मापदंड’ को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।
वायरल वीडियो में प्रणित मोरे मंच से सामने बैठी एक यंग लेडी डॉक्टर से मेडिकल रूम के अनुभवों पर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब प्रणित पूछते हैं कि क्या वहां लोग सीरियस रहते हैं या कोई जोक भी मारते हैं? तो लेडी डॉक्टर हंसते हुए कहती हैं कि वे शवों के प्राइवेट पार्ट्स के साइज वगैरह पर मजाक बनाते हैं। इस पर खुद प्रणित भी हैरान रह जाते हैं और कहते हैं कि किसी ने अच्छे काम के लिए अपनी बॉडी डोनेट की है और आप लोग ऐसा करते हैं।
अब इस वीडियो को लेकर इंटरनेट यूजर्स में नाराज़गी है । लोगों का कहना है कि नेक काम के लिए दान किए गए मृत शरीरों के प्रति ऐसा रवैया बेहद घिनौना है। यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि क्या खूबसूरत लड़की होने की वजह से इस डॉक्टर के अभद्र बयान पर अब तक कोई बड़ा बवाल नहीं हुआ?इस नए विवाद के बाद जनता का गुस्सा सीधे तौर पर कॉमेडियन प्रणित मोरे और उनकी टीम पर भी फूट रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रणित सिर्फ सस्ता फेम और व्यूज कमाने के लिए जानबूझकर ऐसे विवादित ‘क्राउड वर्क’ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड और प्रमोट करते हैं। कई यूजर्स ने प्रणित मोरे को पूरी तरह बैन करने की मांग की है।
This female doctor said that she and her friends joke about the dick sizes of male dead bodies.
Imagine the outrage if a male doctor made the same joke about a dead woman’s vagina.
He would be fired and called a rapist.
But girls can do this and face no punishment. Why? pic.twitter.com/lohaZZVqgu
— ︎ ︎venom (@venom1s) June 10, 2026