Ramgarh Rajrappa Mandir Viral Video / Image Source : X
रामगढ़: Ramgarh Rajrappa Mandir Viral Video झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों और एक श्रद्धालु के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। यहाँ अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु के साथ चार पुलिसकर्मियों ने जमकर मारपीट की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के आदेश पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच जमशेदपुर से आए एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे थे और इसी दौरान मंदिर के पीछे के रास्ते से परिसर में प्रवेश करने की कोशिश को लेकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों के साथ उनका विवाद हो गया। Rajrappa Mandir Maarpeet कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक की पत्नी और माँ जहाँ एक तरफ युवक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं पुलिसकर्मी लगातार उसे पीट रहे हैं।
इस पूरे मामले का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। Jharkhand Police Viral Video वीडियो में चार पुलिसकर्मी एक श्रद्धालु के साथ मारपीट करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के प्रभारी एसडीपीओ चंदन वत्स ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद जिले के एसपी के आदेश पर मारपीट में शामिल चारों पुलिसकर्मी श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन को निलंबित कर दिया गया है।
रामगढ़ ज़िला के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ माता का दर्शन करने आया था। तभी सुरक्षा में लगे जवानों के साथ उसकी बकझक हुई और पुलिस वालों ने परिवार के सामने ही उसकी पिटाई कर दी।… pic.twitter.com/AQYxL58pmf
— Sunny Sharad (@sunny_sharad) March 9, 2026