Motihari News. Image Source- IBC24 Archive
मोतिहारीः Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में छह बच्चों की पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार शाम केसरिया थाना क्षेत्र के लोहड़गवा गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दीक्षा कुमारी (12), सोनाक्षी कुमारी (9), प्रिया कुमारी (7), आराध्या कुमारी (11), छोटी कुमारी (8) और प्रिंस कुमार (11) के रूप में हुई है।
Motihari News: केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने संवाददाताओं को बताया, “ग्रामीणों के अनुसार जब एक लड़की गड्ढे में नहाने के लिए उतरी तो वह फिसल गई और डूबने लगी। उसे बचाने की कोशिश में अन्य बच्चे भी पानी में कूद गए और सभी डूब गए।” उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इन्हें भी पढ़ें:-