Thalapathy Vijay Revokes Decision || AI Generated File
चेन्नई: तमिलनाडु में सोमवार को जारी एक आधिकारिक सरकारी आदेश में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ज्योतिषी रिकी राधान पंडित वेट्ट्रीवेल को मुख्यमंत्री (राजनीतिक) के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया था। (Thalapathy Vijay Revokes Decision) आदेश में कहा गया है कि “थिरु रिक्की राधन पंडित वेट्ट्रीवेल को मुख्यमंत्री (राजनीतिक) के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियुक्त किया जाता है। साथ ही कहा गया था कि विस्तृत नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।
हालाँकि अब इस ममेल में नया अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने इस फैसले को वापस लेते हुए इस नियुक्ति को रद्द कर दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। निजी ज्योतिष को ओएसडी नियुक्त किये जाने पर सीएम विजय विपक्ष्ही दलों के निशाने पर आ गए थे। बता दें कि, विजय के निजी ज्योतिष रिकी राधान पंडित वेट्ट्रीवेल ने ही एक साल पहले विजय के सत्ता में आने की भविष्यवाणी की थी।
तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही सी. जोसेफ विजय ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस अड्डों के 500 मीटर के दायरे में स्थित सरकार की ओर से संचालित 717 TASMAC शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि इसका पालन अगले दो हफ्तों में होना चाहिए।
तमिलनाडु में शराब की दुकानों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। वहां की जनता काफी दिनों से मांग कर रही थी कि स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों के पास स्थित शराब की दुकानों को बंद कर दिया जाए, लेकिन इनसे होने वाली कमाई को लेकर सरकारें इस पर कदम नहीं उठा पाती थीं। (Thalapathy Vijay Revokes Decision) हालांकि हर पार्टी चाहे वो डीएमके हो या एआईएडीएमके, सबने तमिलनाडु में शराबबंदी का वादा अपने चुनावी घोषणापत्र में किया था, लेकिन इस पर ठोक कदम नहीं उठाए जा सके।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सरकार ने बुधवार को विधानसभा में भारी हंगामे और ड्रामे के बीच अपना पहला विश्वास मत हासिल कर लिया है। सरकार के पक्ष में उम्मीद से कहीं ज्यादा विधायकों ने वोट किया, जिससे सीएम विजय की कुर्सी अब पूरी तरह सुरक्षित हो गई है। मुख्य विपक्षी दल द्रमुक (DMK) ने इस वोटिंग का पूरी तरह बहिष्कार करते हुए सदन से वॉकआउट किया।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के बागी गुट का भी भरपूर समर्थन मिला। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि सरकार के पक्ष में कुल 144 विधायकों ने मतदान किया, जबकि विरोध में महज 22 वोट ही पड़े।
विश्वास मत जीतने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने सदन और तमिलनाडु की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हमेशा धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर चलेगी और राज्य की तरक्की के लिए पिछली सरकारों की तमाम जनहितकारी योजनाओं को भी जारी रखेगी। (Thalapathy Vijay Revokes Decision) इस शानदार जीत के बाद जहाँ टीवीके खेमे में भारी जश्न का माहौल है।
ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान
नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या
बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत
जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई
महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की