West Bengal Government Offices: अब शनिवार-रविवार और छुट्टियों में भी खुलेंगे सरकारी दफ्तर, कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, जानिए राज्य सरकार ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला

Ads

West Bengal Government Offices: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी काम की खबर है। अब राज्य के कई सरकारी दफ्तर छुट्टियों में भी खुले रहेंगे।

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 08:27 AM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 08:34 AM IST

West Bengal Government Offices/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने छुट्टियों और वीकेंड पर भी सरकारी दफ्तर खोलने का आदेश जारी किया
  • रोटेशन सिस्टम के तहत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, सभी को हर छुट्टी पर नहीं बुलाया जाएगा
  • बड़े प्रशासनिक कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए लिया गया यह फैसला

कोलकाता: West Bengal Government Offices पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी काम की खबर है। अब राज्य के कई सरकारी दफ्तर छुट्टियों और सप्ताहांत में भी खुले रहेंगे। इस संबंध आदेश राज्य सरकार (Weekend Office Rule) के प्रशासनिक मुख्यालय नवान्न से जारी किया गया है, अब शनिवार, रविवार और अन्य सरकारी छुट्टियों के दिनों में भी कर्मचारियों को ऑफिस आना होगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

West Bengal Government Offices जारी अधिसूचना (West Bengal Holiday Office Order) के अनुसार, कई बड़े प्रशासनिक कामकाज को समय पर पूरा करने के लिए छुट्टियों के दिनों में भी काम करते हैं। इन बड़े अफसरों को टेक्निकल और क्लर्क सपोर्ट देने के लिए अब निचले स्तर के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।

इस तरह काम करेगा यह नया नियम?

West Bengal Government Offices रोटेशन बेसिस सभी कर्मचारियों को हर छुट्टी पर नहीं आना होगा। अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों (Bengal Government Latest News) की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगाई जाएगी। छुट्टियों के दिन पूरे दफ्तर को नहीं खोला जाएगा, बल्कि सिर्फ उतने ही कर्मचारियों को बुलाया जाएगा जितने से काम न रुके। यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव की सहमति के बाद विशेष सचिव द्वारा जारी किया गया है।

 

  ये भी पढ़ें 

क्या अब पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों को हर शनिवार-रविवार ऑफिस जाना होगा?

नहीं। कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन सिस्टम के तहत लगाई जाएगी। सभी को हर छुट्टी पर नहीं बुलाया जाएगा।

यह आदेश किन दिनों पर लागू होगा?

यह आदेश शनिवार, रविवार और अन्य सरकारी छुट्टियों के दौरान आवश्यक प्रशासनिक कार्यों के लिए लागू होगा।

सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है?

महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों को समय पर पूरा करने और वरिष्ठ अधिकारियों को तकनीकी एवं कार्यालयी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

क्या पूरे सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे?

नहीं। केवल जरूरत के अनुसार सीमित संख्या में कर्मचारियों को बुलाया जाएगा ताकि आवश्यक कार्य जारी रह सकें।

क्या यह व्यवस्था स्थायी है?

जारी आदेश के अनुसार फिलहाल यह व्यवस्था प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर लागू की गई है। आगे सरकार आवश्यकतानुसार इसमें बदलाव कर सकती है।