लव जिहाद की साजिश कब तक? सख्त कानून फिर भी ‘मिशन’ लव जिहाद ऑन! आखिर क्यों बढ़ रही इस तरह की घटनाएं

Ads

लव जिहाद की साजिश कब तक? सख्त कानून फिर भी 'मिशन' लव जिहाद ऑन! An attempt was made to repeat the Dumka-like incident in Khandwa

  •  
  • Publish Date - September 7, 2022 / 12:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

An attempt was made to repeat

भोपालः An attempt was made to repeat  दुमका में अंकिता के घरवालों के साथ पूरा देश रोया था। शाहरुख की हंसी अभी भी हमारे ज़ेहन में है कि कोई इतना हैवान कैसे हो सकता है? खंडवा में दुमका जैसी साजिश दोहराने की कोशिश की गई है। दिल्ली, लखनऊ, खंडवा लव जिहाद के ऐसे मामलों की एक पूरी लंबी लिस्ट हमारे पास है। लेकिन इन सब मामलों में लड़का मुस्लिम और लड़की हिन्दू की होती है। इस पर हमारे मध्य प्रदेश में कठोर कानून भी है पर इन पर कोई असर क्यों नहीं? सवाल ये कि इस तरह की घटनाएं बढ़ क्यों रही है?

Read more : शादी में दुल्हन की जगह दूसरी लड़की के साथ ये काम कर रहा था दूल्हा, सपने में भी नहीं सोच सकते आप 

An attempt was made to repeat  दरअसल, जांबाज उर्फ मोनू मंसूरी नाम के एक शख्स ने खंडवा में रहने वाली नर्सिंग की एक छात्रा के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि एसिड फेंकने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव भी बनाया। नर्सिंग छात्रा और आरोपी जांबाज खंडवा से 30 किलोमीटर दूर आशापुर गांव के रहने वाले हैं। गांव में रहने के दौरान भी मंसूरी कई बार छात्रा को परेशान करता था। पीड़ित जब नर्सिंग की पढ़ाई के लिए खंडवा आ गई तो भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा, और मैसेज करके धमकी देता रहा कि ने यदि पीड़ित ने उसके साथ शादी नहीं की तो वो उसकी हत्या कर देगा। सोमवार शाम को भी जांबाज ने एयर गन की दम पर छात्रा पर धर्म बदलकर शादी का दबाव डालने लगा। ये बात जैसे ही खंडवा के हिंदूवादी संगठनों को लगी वो छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

Read more : एलआईसी ने Launch किया बेहतरीन पेंशन प्लान, जानिए इसके फायदे समेत संपूर्ण जानकारी 

आरोपी पहले भी लव जिहाद के मामले में 3 माह तक जेल में बंद रहा है। जमानत पर बाहर आने के बाद फिर वही हरकत की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।  लेकिन अब इस पर सियासत शुरु हो गई है। बीजेपी सांसद राकेश सिंह का साफ कहना है कि मध्यप्रदेश में ऐसी वारदातों की कोई जगह नहीं है जबकि कांग्रेस विधायक इस कमजोर कानून व्यवस्था बता रहे हैं।

Read more : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले GGU के कुलपति प्रो. चक्रवाल, विश्वविद्यालय के कार्यों की दी जानकारी

वैसे मध्यप्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ 2021 में सख्त कानून बनाया गया था, जिसमें आरोपी को पांच से दस साल सजा का प्रावधान है। कुछ जगह तो आरोपियों के घर भी तोड़े गए हैं लेकिन मध्यप्रदेश के कुछ इलाके आज भी ऐसे हैं जहां इस कानून का खौफ शायद कम है। जिसके कारण खंडवा जैसे मामले सामने आते है।