खनन और पौधरोपण घोटाले की जांच करेगी मध्यप्रदेश सरकार, मंत्री पीसी शर्मा ने लगाए पूर्व सीएम शिवराज पर आरोप

Ads

खनन और पौधरोपण घोटाले की जांच करेगी मध्यप्रदेश सरकार, मंत्री पीसी शर्मा ने लगाए पूर्व सीएम शिवराज पर आरोप

  •  
  • Publish Date - May 27, 2019 / 05:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

भोपाल । राजधानी में जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने  शिवराज सरकार में हुए खनन घोटाले की जांच कराने की बात कही है। IBC24 से बात करते हुए जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बीजेपी के राज में जमकर घोटाले होने की बात कही है। पीसी शर्मा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बीजेपी सरकार में जिन डम्परों पर चौहान लिखा होता था, उन्हें रास्ते में रोका ही नहीं जाता था।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में ‘छत्तीसगढ़ी’ में होगा सरकारी कामकाज, बाहरी राज्यों से…

पीसी शर्मा ने रेत में घोटाले के अलावा नदी किनारे पौधरोपण में भी घोटाले होने की बात कही है। मंत्री शर्मा ने सभी मामलों में जल्द जांच कराने की बात कही है।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद लगाई अस्पताल में कुर्सियां, औच…