Indore betting scandal: इस जिले में हाईटेक सट्टेबाजी का खुलासा, सर्वर के जरिए IPL मैचों में ऐसे लगाते थे करोड़ों का दांव, इन राज्यों में फैले नेटवर्क को पुलिस ने किया धवस्त, इतने आरोपी गिरफ्तार

Ads

Indore betting scandal: इस जिले में हाईटेक सट्टेबाजी का खुलासा, सर्वर के जरिए IPL मैचों में ऐसे लगाते थे करोड़ों का दांव, इन राज्यों में फैले नेटवर्क को पुलिस ने किया धवस्त, इतने आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 03:41 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 03:41 PM IST

Indore betting scandal/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • इंदौर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़
  • 7 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के अवैध ट्रांजैक्शन का खुलासा
  • दिल्ली, मुंबई और दुबई तक जुड़े नेटवर्क के तार

 

Indore betting scandal: इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े हाईटेक रैकेट का पर्दाफाश किया है, इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सर्वर बेस्ड सिस्टम के जरिए लंबे समय से सट्टेबाजी का अवैध कारोबार चला रहे थे, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बड़े पैमाने पर डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं, शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन के सबूत सामने आए हैं।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का एक संगठित और हाईटेक नेटवर्क सामने आया है, जिसमें दिल्ली और मुंबई बेस्ड डायमंड सर्वर के जरिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम संचालित किया जा रहा था, इस नेटवर्क के माध्यम से बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का कारोबार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से एक लाख चालीस हजार रुपये नकद, तीन लैपटॉप, 39 मोबाइल फोन और सट्टे से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं, साथ ही कई आईडी, बैंक स्टेटमेंट और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये के अवैध ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं।

क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी बैंक खातों के जरिए अवैध लेनदेन संचालित करते थे और सट्टेबाजी के लिए विशेष सर्वर और सॉफ्टवेयर का उपयोग करते थे, गिरफ्तार आरोपियों में शशांक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निखिल कौशल, शुभम कौशल, जतिन शर्मा, अर्पित तिवारी और प्रियांश जैन शामिल हैं, जो शिवपुरी और गुना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, आने वाले समय में और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। वही इस नेटवर्क के तार दिल्ली के साथ साथ दुबई से भी जुड़े है।

 

ये भी पढ़ें

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा क्या होता है?

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एक अवैध गतिविधि है जिसमें लोग मैच के परिणाम या घटनाओं पर पैसे लगाते हैं।

इस मामले में कितने लोग गिरफ्तार हुए हैं?

इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस को नकदी, लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक स्टेटमेंट और डिजिटल ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड मिले हैं।

क्या इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन हैं?

हाँ, शुरुआती जांच में इस रैकेट के तार दुबई तक जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

क्या ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है?

अधिकांश राज्यों में ऑनलाइन सट्टेबाजी अवैध है और इसके लिए सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।