Reported By: Deepak Dwivedi
,Bhopal Student Suicide News/Image- social media
Bhopal Student Suicide News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां राजधानी के एक पॉश इलाके में आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, संजीव कंचन की बेटी 12वीं क्लास की छात्रा थी। (Bhopal Student Suicide News) युवती की आत्महत्या की खबर मिलते ही हबीबगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Bhopal Student Suicide News: जानकारी के अनुसार, छात्रा ने दोपहर में घर के भीतर यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। (Bhopal Student Suicide News) हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। IPS संजीव कंचन फ़िलहाल PHQ में AIG के पद पर पदस्थ है।
पुलिस जांच में अब तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-