Panna Crime News: सिरफिरे आशिक का खूनी खेल? शौच के लिए गई युवती पर की फायरिंग, तड़प तड़पकर हुई मौत

Ads

Panna Crime News: सिरफिरे आशिक का खूनी खेल? शौच के लिए गई युवती पर की फायरिंग, तड़प तड़पकर हुई मौत

  • Reported By: Amit Khare

    ,
  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 01:19 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 01:23 PM IST

Panna Crime News/Image- AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पन्ना जिले के लक्ष्मीपुर गांव में 25 वर्षीय आरती यादव को गोली मार दी गई
  • गंभीर हालत में युवती को जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई
  • पुलिस ने आरोपी विनोद यादव और उसके पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है

Panna Crime News: पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सिरफिरे युवक ने 25 वर्षीय युवती आरती यादव (Panna Crime News) को गोली मार दी। गोली लगते ही युवती गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जबलपुर शिफ्ट के दौरान रास्ते में हुई मौत

जानकारी के अनुसार, आरती यादव (Panna Crime News) सुबह घर से शौच के लिए बाहर गई थी, तभी गांव के ही विनोद यादव ने उसके सिर में गोली दाग दी। गोली लगते ही युवती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। परिजन और ग्रामीण तत्काल युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। शिफ्ट के दौरान रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया।

आरोपी गिरफ्तार

वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी विनोद यादव (Panna Crime News) को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। हालांकि आरोपी ने युवती को गोली क्यों मारी है अभी इसका पता परिजन को ही नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सहित उसके पिता को हिरासत में ले लिया। फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

ये भी पढ़ें

पन्ना में युवती को गोली किसने मारी?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव के ही विनोद यादव नामक युवक ने युवती को गोली मारी।

घटना कहां की है?

यह घटना पन्ना जिले के Kotwali Police Station क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है।

युवती की मौत कैसे हुई?

गोली लगने के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी और जबलपुर शिफ्ट के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

क्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है?

पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गोली मारने की वजह क्या थी?

फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।