स्कूल के टॉयलेट में 11 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, इधर चल रहा था क्लास, ऐसे हुआ खुलासा
स्कूल के टॉयलेट में 11 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, इधर चल रहा था क्लास, ऐसे हुआ खुलासा, 11-year-old girl sexually assaulted at a private school in Pun
पुणे (महाराष्ट्र), महाराष्ट्र के एक निजी स्कूल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर में हुई।
शिवाजीनगर थाने की वरिष्ठ निरीक्षक अनिता मोरे ने कहा, ‘‘एक अज्ञात व्यक्ति, बुधवार करीब साढ़े ग्यारह बजे लड़की के पास पहुंचा। वह व्यक्ति लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर वह मौके से फरार हो गया। लड़की ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी।’’
यह भी पढ़ें : मौत के बाद भी किसी पुरुष के शरीर में जिंदा रहते हैं स्पर्म…कितने समय तक रहेगा प्रभावी? AIIMS Bhopal ने शुरू की रिसर्च
अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 341 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें : 1 अप्रैल से शुरू होगी पांचवी और 8वीं की परीक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुरू की तैयारी
उन्होंने कहा, ‘‘हमने दोषी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं। स्कूल परिसर के सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जाएगा।’’
एक शिक्षा कार्यकर्ता मुकुंद किरदत ने कहा कि स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : अब्दुल करीम करता था भोपाल में पकड़े गए आतंकवादियों के लिए सभी इंतजाम, जानिए कैसे हुई थी आतंकियों से मुलाकात

Facebook


