Eng vs Ind test :भारत पारी और 76 रन से हारा, इंग्लैंड ने श्रृंखला 1-1 से बराबर की

Ads

भारत को शनिवार को यहां इंग्लैंड से तीसरे टेस्ट के चौथे दिन लंच से पहले पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा।

  •  
  • Publish Date - August 28, 2021 / 05:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

eng vs ind test

लीड्स, 28 अगस्त (भाषा) eng vs ind test :  भारत को शनिवार को यहां इंग्लैंड से तीसरे टेस्ट के चौथे दिन लंच से पहले पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे इंग्लैंड ने श्रृंखला 1-1 से बराबर की, भारतीय टीम दूसरी पारी में 278 रन पर सिमट गयी। भारत के पहली पारी के 78 रन के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाये थे।

read more: पीड़ित पति ने म​हिला थाने में लगाई न्याय की गुहार, बोला- शादी के 3 महीने बाद बीवी ने बच्चे को दिया जन्म

भारत को 9वां झटका तब लगा जब ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें ओवरटन ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया, जडेजा ने 25 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया था। भारत को 7वां झटका 254 के स्कोर पर लगा और शमी (6) को मोईन अली ने बोल्ड कर दिया, जिसके बाद ईशांत शर्मा बल्लेबाजी को उतरे थे।

read more: आरएफके के हत्यारे को बोर्ड ने बताया बदला हुआ इंसान, 15 वर्षों बाद की मंजूर की पैरोल