लिवरपूल, छह मार्च ( एपी ) लिवरपूल ने प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में मैनचेस्टर युनाइटेड को 7 . 0 से हराया जो पिछले 90 साल में उसकी सबसे खराब हार रही ।
इससे पहले 1931 में उसे वोल्वेरम्पटन ने इसी अंतर से हराया था । वहीं लिवरपूल की युनाइटेड के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत थी । इससे पहले उसने सबसे बड़ी जीत 1895 में दर्ज की थी जब युनाइटेड को 7 . 1 से हराया था ।
अब 20 बार की चैम्पियन युनाइटेड तीसरे स्थान पर है और शीर्ष पर काबिज आर्सनल से 14 अंक पीछे है । चौथे स्थान पर टोटेनहम के युनाइटेड से तीन ही अंक कम है ।
लिवरपूल के लिये कोडी गाकपो, डारविन नुनेज और मोहम्मद सालाह ने दो दो गोल किये जबकि राबर्टो फर्मिनो ने एक गोल दागा ।
एपी
मोना
मोना