बांदा में एक ही परिवार के 32 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित

बांदा में एक ही परिवार के 32 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित

बांदा में एक ही परिवार के 32 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: September 1, 2020 9:00 am IST

बांदा, एक सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बांदा शहर के फूटाकुआं क्षेत्र में एक परिवार के 32 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.डी. शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में कोविड-19 के 44 नए मामले सामने आए जिनमें बांदा शहर के फूटाकुआं मुहल्ले में एक ही परिवार के 32 सदस्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के 807 मामले सामने आए हैं जिनमें आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 360 लोगों का अभी उपचार चल रहा है। 439 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

भाषा सं जफर पवनेश नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में