शिक्षक की कोरोना से मौत के बाद शिक्षकों का बीमा करने की मांग, बीमारी वाले शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी न लगाने की भी मांग

शिक्षक की कोरोना से मौत के बाद शिक्षकों का बीमा करने की मांग, बीमारी वाले शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी न लगाने की भी मांग

शिक्षक की कोरोना से मौत के बाद शिक्षकों का बीमा करने की मांग, बीमारी वाले शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी न लगाने की भी मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: August 17, 2020 4:05 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और शिक्षक की कोरोना से मौत के बाद एक बार फिर प्रदेश के शिक्षक सरकार के खिलाफ मुखर हो गए हैं। शिक्षक संघ ने एक बार फिर से शिक्षकों का बीमा करने की मांग की है। शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि जिन शिक्षकों की कोरोना वॉरियर के रूप में ड्यूटी लगाई जा रही है, उनका बीमा कराया जाए।

Read More News:बाल-बाल बच गए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, उज्जैन प्रवास के दौरान रामघाट में हुआ हादसा

फिलहाल कोरोना वॉरियर के रूप में काम कर रहे शिक्षकों को बीमा का कवर नहीं दिया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के कोरोना वॉरियर कर्मचारियों को 50 लाख रूपये तक बीमा कराया गया है। शिक्षक संघ ने सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन से एक आदेश जारी कर डायबिटिज, हाइपरटेंशन, हर्ट, अस्थमा, जैसी बीमारी वाले शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी न लगाने की भी मांग की है।

Read More News: झोलाछाप डॉक्टर को हाईकोर्ट का दो टूक, कहा- बताएं कैसे ली फर्जी डिग्…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com