सीएसएमटी स्टेशन पर संपादित वीडियो के जरिये ‘भीड़’ दिखाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

Ads

सीएसएमटी स्टेशन पर संपादित वीडियो के जरिये 'भीड़' दिखाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 10, 2021 / 07:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

मुंबई, 10 अप्रैल (भाषा) पुलिस ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर कथित तौर पर भारी भीड़ दिखाने वाले संपादित वीडियो के प्रसार के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

इस वीडियो में सैकड़ों लोगों को ट्रेन का इंतजार करते दिखाया गया है।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि यह वीडियो संपादित है और अफरा-तफरी पैदा करने के लिए इसे साझा किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में सीएसएमटी के जीआरपी थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत

शीर्ष 5 समाचार