गिरीश देवांगन ने पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी, गाड़ी रोककर पूछताछ करने पर भड़के.. देखें वीडियो

गिरीश देवांगन ने पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी, गाड़ी रोककर पूछताछ करने पर भड़के.. देखें वीडियो

गिरीश देवांगन ने पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी, गाड़ी रोककर पूछताछ करने पर भड़के.. देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: December 16, 2018 6:55 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के महामंत्री गिरीश देवांगन का एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमे वे पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शंकर नगर का बताया जा रहा है।

पढ़ें-IBC-24भूपेश बघेल का नाम फाइनल होने की खबर, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जहां पुलिस ने राजीव भवन जाने वाले मार्ग पर बैरिकेटिंग की थी। इसी दौरान गिरीश देवांगन की गाड़ी को रोका गया। जिससे नाराज होकर गिरीश गाड़ी से उतरे और पुलिस वालों से बदसलूकी करने लगे। बाद में पुलिस के आलाधिकारियों ने गिरीश को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

देखें वीडियो-

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/ZrJZDKnAOs0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

आपको बतादें सीएम के नाम को लेकर राजीव भवन में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। नेता और कार्यकर्ता लगातार भवन में जुट रहे हैं। रास्ते पर यातायात बाधित न हो इसके लिए राजभवन जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेटिंग कर रखी थी। और गाड़ियों को रोककर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान पूछताछ करने पर गिरीश भड़ग गए।


लेखक के बारे में