आज हो सकता है शिवराज मंत्रिमंडल का गठन, 6 – 7 मंत्री ले सकते हैं शपथ- सूत्र

Ads

आज हो सकता है शिवराज मंत्रिमंडल का गठन, 6 - 7 मंत्री ले सकते हैं शपथ- सूत्र

  •  
  • Publish Date - April 21, 2020 / 02:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज दोपहर 12 बजे शिवराज मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है, सूत्रों के अनुसार पांच से सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्री मंडल में शपथ लेने वाले नेताओं के संभावित नाम हैं नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, कमल पटेल, मीना सिंह, बिसाहू लाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, गोपाल भार्गव जिन्हे मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: देश में अब तक 18,539 कोरोना संक्रमण के मामले, 3273 मरीज स्वस्थ हुए और 592 मरीजों की मौत

आज सुबह 11 बजे होने वाली राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है, वहीं 12:30 बजे ग्रामीण रोजगार मूलक निर्माण कार्य संबंधी बैठक भी स्थगित कर दी गई, खुद सीएम शिवराज सिंह ने इन बैठकों को स्थगित किया है जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं आज लगभग 12 मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन में मायके में फंसी पत्नी, घर पर बेटी को अक…

बता दें कि लगभग एक महीने होने को है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद अकेले ही पूरी मध्यप्रदेश की कमान संभाले हुए हैं, वहीं कोरोना संकट के दौरान अब विपक्ष भी मंत्रिमंडल गठन की मांग उठाने लगा है। जिसके बाद यह तय हुआ ​कि फिलहाल एक छोटा मंत्रिमंडल बनाकर कार्यों को गति दी जाए। कोरोना संकट से उबरने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पेंड्रा में दो दिन तक कंप्लीट लॉक डाउन, कलेक्टर ने …