तिरंगा हाथ में लेने वाला ही कश्मीर में रहने का अधिकारी, बाकी सब पाकिस्तानी एजेंट- प्रोटेम स्पीकर, रामेश्वर शर्मा

तिरंगा हाथ में लेने वाला ही कश्मीर में रहने का अधिकारी, बाकी सब पाकिस्तानी एजेंट- प्रोटेम स्पीकर, रामेश्वर शर्मा

तिरंगा हाथ में लेने वाला ही कश्मीर में रहने का अधिकारी, बाकी सब पाकिस्तानी एजेंट- प्रोटेम स्पीकर, रामेश्वर शर्मा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: October 24, 2020 8:02 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। जम्मू कश्मीर की पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के विवादित बयान पर भाजपा जमकर विरोध कर रही है। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने भी महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा है। उन्होंने बयान दिया है कि ‘कश्मीर की धरती पर जो हिंदुस्तान का तिरंगा हाथ में लेगा, 
वही कश्मीर में रह पाएगा, वही राजनीति करेगा और वही सीएम बनेगा।

पढ़ें- नारायणपुर में फोर्स ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, 

प्रोटेम स्पीकर ने आगे कहा जो ‘देश के तिरंगे का अपमान करेगा वो किसी भी जाति-धर्म का हो हिंदुस्तान में नहीं रह पाएगा। देश की सरकार इस हिसाब से चलेगी कि देशद्रोहियों को हम कुचलेंगे, जो राष्ट्रध्वज का अपमान करेगा उसे जेल में डाला जाएगा’।

पढ़ें- दशहरे के दिन शाम 6 बजे तक ही खोल सकेंगे दुकानें, कल…

रामेश्वर शर्मा ने आगे अपने बयान में कहा कि महबूबा मुफ्ती को अगर हिंदुस्तान में रहना है तो देश का तिरंगा हाथ में लेना ही पड़ेगा
जो तिरंगा, संविधान, हिंदुस्तान का अपमान करे, जो भारत माता को गाली दे, ऐसे लोग पाकिस्तान के एजेंट हैं। फिर चाहे वो महबूबा मुफ्ती हों या फारुख अबदुल्ला।

पढ़ें- बीजेपी के लिए नहीं कांग्रेस के लिए कहा था ‘भाड़ में…

महबूबा मुफ्ती ने दिया था विवादित बयान

महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जब तक घाटी में पहले जैसी संवैधानिक स्थिति और जम्मू-कश्मीर का झंडा बहाल नहीं हो जाता है। तबतक वह किसी भी अन्य झंडे को हाथ तक नहीं लगाएगी। महबूबा की इस टिप्पणी को तिरंगे का अपमान माना जा रहा है। दरअसल, 14 महीने तक नजरबंद रहने के बाद महबूबा अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी।


लेखक के बारे में