प्रदेश में थम नहीं रहे किसानों की खुदकुशी के मामले

प्रदेश में थम नहीं रहे किसानों की खुदकुशी के मामले

प्रदेश में थम नहीं रहे किसानों की खुदकुशी के मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: June 28, 2017 3:51 pm IST

धार जिले के बदनावर क्षेत्र में कानवन थाने के ग्राम बड़ी छो के किसान मदनलाल मेईड़ा ने अपने खेत पर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान पर लगभग 3 से 4 लाख रुपये का का बैंक और बाहरी लोगों का कर्ज था जिसके चलते वो काफी दिनों से परेशान भी चल रहा था फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। 

बैंक समेत कई लोगो का था कर्ज 

किसान के बेटे मनोज ने बताया कि उसके पिता के ऊपर बेंक समेत कई लोगो का काफी दिनों से कर्ज था। कर्ज के लिए उन्हें तकाजा किया जा रहा था। जिससे वे कई दिनों से काफी परेशान भी थे। उन्होंने खेत पर जाकर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। किसान की आतमहत्या करने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे। किसान द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी इलाके में फैलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक किसान के ऊपर करीब 4 लाख से अधिक कर्ज बताया जा रहा है। जिससे वह काफी दिनों से परेशान था। उधर पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

     


लेखक के बारे में