जयपुर: Akhilesh on CM Yogi: गुजरात दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर बिना नाम लिए ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। योगी को उन्होंने निशाना साधते हुए उन्हें “नकली संत” करार दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि “एक नकली संत हैं, जो दूसरों का सर्टिफिकेट मांग रहे थे, जबकि उनके पास अपना ही कोई सर्टिफिकेट नहीं है।” उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति दावा करते हैं कि वे रोज रात साढ़े तीन बजे उठ जाते हैं, लेकिन जब उन्हें योग करने का अवसर मिला तो वे डगमगा रहे थे।
सीएम योगी के जापान दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जब वे जापान के दौरे पर गए थे तो वहां की बुलेट ट्रेन को देखा। जैसे ही ट्रेन की रफ्तार 500 किमी से ज्यादा हुई तो वे ताली बजाने लग गए। हालांकि इस दौरान वे भूल गए कि डिजिट दिखाने के लिए कौन सी उंगली उठानी है। वो जब क्रिकेट खेलते हैं तो गेंद के तीन टप्पे के बाद भी बल्ला में हवा में ही उछालते रहते हैं।
जयपुर में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की तरफ इशारा करते हुए कहा –
“एक नकली संत हैं, जो दूसरों का सर्टिफिकेट मांग रहे थे। उनके पास अपना ही सर्टिफिकेट नहीं है। दावा तो वो ये करते हैं कि रात के साढ़े 3 बजे उठ जाते हैं, लेकिन जब उन्हें योग करने का मौका मिला, तो वो डगमगा रहे थे” pic.twitter.com/2UJxlm1IeZ
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 11, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-