CM Yogi Adityanath News: अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा मियांपुर, सीएम योगी ने मंच से किया ऐलान, खुशी से झूम उठे सभा में मौजूद लोग

Ads

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील इलाके के मियांपुर पहुंचे।

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 05:58 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 05:59 PM IST

CM Yogi Adityanath News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील इलाके के मियांपुर पहुंचे।
  • सीएम योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्र नगर किए जाने की बात कही।
  • सीएम योगी ने कहा कि, आप लोगों की पहचान छुपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर किया गया।

CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील इलाके के मियांपुर पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्र नगर किए जाने की बात कही। सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा कि, भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय बसे हुए हिंदुओं को भौमिक अधिकार का दर्जा दिया है, साथ ही सरकार द्वारा दी जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

‘पहचान छुपाने के लिए मियांपुर किया गया था गांव का नाम’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में आगे कहा कि, आप लोगों की पहचान छुपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर किया गया, जहां एक भी मुसलमान नहीं वहां का नाम मियांपुर कर दिया गया। अब इसका नाम मियांपुर नहीं रहेगा, बांग्लादेश से आए इन बंधुओं की बस्ती का नाम रविंद्र नगर होगा। (CM Yogi Adityanath News) उन्होंने आगे कहा कि, इस देश को राष्ट्रगान देने वाले रविंद्र नाथ टैगोर के नाम पर अब आपकी पहचान होगी। सीएम ने ये भी कहा कि बंगाल की धरती भारत के आध्यात्म और विरासत की धरती है।

सीएम योगी ने लाभार्थियों को किया अधिकार पत्र का वितरण

CM Yogi Adityanath News:  इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को भौमिक अधिकार पत्र का मंच पर वितरण किया। (CM Yogi Adityanath News) इस दौरान सभा में मौजूद लोगों ने योगी-योगी के नाम के नारे लगाए।

इन्हे भी पढ़ें:-