पहले किशोरी को फंसाया प्रेम जाल में, फिर दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

पहले किशोरी को फंसाया प्रेम जाल में, फिर दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियोः First the teenager was trapped in the love trap, then raped and made a pornographic video

पहले किशोरी को फंसाया प्रेम जाल में, फिर दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

पहले किशोरी को फंसाया प्रेम जाल में, फिर दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियोः First the teenager was trapped in the love trap, then raped and made a pornographic video

Modified Date: January 9, 2023 / 11:58 pm IST
Published Date: January 9, 2023 2:02 pm IST

गोंडा : गोंडा जिले में एक दलित किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Read More : मिशन 23 पर सवाल, जोड़-तोड़ से गलेगी दाल? कांग्रेस सेंधमारी की चुनौती से कैसे निपटेगी? 

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि खोड़ारे थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया कि तसव्वुर नामक युवक ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री को प्रेम जाल में फंसा लिया और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। पुत्री के गर्भवती हो जाने पर उसे घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस मामले को लेकर जब वह आरोपी के घर गया तो उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी।

Read More : कल इन लोगों के खाते में आएंगे पैसे, सीएम भूपेश ट्रांसफर करेंगे इस योजना की राशि, इस जिले के दौरे पर भी रहेंगे मुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि स्थानीय थाने पर तसव्वुर के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान माल की धमकी देने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धाराओं तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।